कल 16 अगस्त को होगा दिशोम गुरु का संस्कार भोज,2 लाख से अधिक लोगों को आमंत्रण

0
cm hemant soren

झारखण्ड : बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के विधान के साथ-साथ आज सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों संग चर्चा की। दिशोम गुरु शिबू सोरेन संथाली रीति-रिवाज से गुरुजी का दशकर्म के बाद अब 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। इसमें गांव-घर के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे। इसके लिए नेमरा में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के पैतृक घर से लेकर करीब 12 किलोमीटर तक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कुल चार हेलीपैड बनाए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संस्कार भोज में 2 लाख से अधिक लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। संस्कार भोज में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई राज्यों के सीएम, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को स्वयं ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया और हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की। लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, साथ ही यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि किसी को भी दुश्वारी न हो,मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here