रांची: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को बीआइटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना के साथ बैठक की.बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.इस दौरान अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार, रजिस्ट्रार बीआईटी मेसरा प्रो.संदीप दत्ता उपस्थित थे.बैठक के बाद राहुल कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि बीआईटी मेसरा के लिए अधिग्रहित गैर विवादित जमीन को अपने अधीन लेकर उस पर भवन का निर्माण कराया जायेगा.डीसी ने बीआइटी मेसरा को निर्देश दिया कि वह विवादित स्थल के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत कर गैर विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करायें.साथ ही विवादित जमीन को लेकर बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि को एक टीम गठित करने का निर्देश दिया.ताकि इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके.डीसी ने अंचलाधिकारी कांके को ग्रामीणों की एक टीम भी गठित करने का निर्देश दिया, ताकि विवादित मामले पर बातचीत कर विवाद को सुलझाया जा सके.



