रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची डीसी ने आज I am Ready To Vote अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम के दस्तावेज के साथ सेल्फी ली और मतदाताओं से भी सूची के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की।अपील करते हुए डीसी ने कहा ”क्या आप भी तैयार हैं वोट देने के लिए?मैंने Voter List में अपना नाम चेक किया और Selfie ली।आप भी मतदाता सूची में अपना नाम चेक करें और Epic कार्ड के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर I am Ready To Vote के साथ शेयर करें।”



