Ranchi:आज सीएम हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक और प्राचीन राम जानकी तपोवन मंदिर पहुँचकर मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा इस पावन स्थल को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की खुशहाली की कामना की।




