रांची में गुरूनानक जयंती के अवसर पर कल ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कल लगभग 1 बजे अपराह्न से 8 बजे शाम तक भव्य नगर कीर्तन जुलूस का आयोजन किया गया है।ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।इस अवसर पर जुलूस निकलने वाले मार्ग पिस्का मोड़, दुर्गा मंदिर चौक, न्यूमार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक तक की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। गुरूनानक जयंती के अवसर पर दिनांक-25.11.2023 को समय लगभग 01:00 बजे अपराह्न से 08:00 बजे अपराह्न तक भव्य नगर कीर्तन जुलूस का आयोजन किया गया है इस अवसर पर जुलूस निकलने वाले मार्ग पिस्का मोड़-दुर्गामंदिर चौक न्युमार्केट चौक-किशोरी यादव-चौक-महाबीर मंदिर चौक (अपर बाजार) शहीद चौक- फिरायालाल चौक-सुजाता चौक तक की यातायात व्यवस्था निम्नवत् होगी।पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक होकर किशोरी यादव चौक की ओर आने वाले मार्ग को दिनांक-25.11.2023 समय लगभग 01:00 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक नगर कीर्तन जुलूस के लिए निर्धारित किया गया है।किशोरी यादव चौक से दुर्गा मंदिर चौक होकर पिस्का मोड़ जाने वाले वाहन बांया लेन में गमनागमन करेंगे एवं इस लेन को उपयोग पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक होकर किशोरी यादव चौक आने वाले वाहनों के लिए भी आवश्यकतानुसार किया जायेगा।




