रांची :जल संकट को लेकर BJP ने हरमू से डोरंडा तक निकाली हाहाकार यात्रा,PHED कार्यालय का घेराव किया,सरकार को दी चेतावनी

0

राँची में पानी की विकराल समस्या को लेकर भाजपा के द्वारा हाहाकार यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अलावे बड़ी संख्या में गृहणियां भी शामिल हुईं। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोरंडा स्थित पीएचइडी कार्यालय का घेराव किया। रांची सांसद संजय सेठ, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल समेत कई कार्यकर्ता पीएचईडी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गये।सांसद संजय सेठ ने कहा पानी के अभाव में पूरे शहर का जीवन नरकमय हो गया है। यदि राज्य सरकार ने पानी उपलब्ध नहीं कराया तो जनता ईंट से ईंट बजा देगी।हरमू से निकली हाहाकार यात्रा ने डोरंडा कार्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का घेराव किया और वहां धरना दिया। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अविलंब पानी की समस्या का समाधान करें। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।हमने अधिकारियों के माध्यम से सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ किसी भी प्रकार के उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य की यूपीए सरकार और संबंधित विभाग की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here