रांची: साहिबगंज के रुबिका पहाड़िया की दिलदार अंसारी के द्वारा की गयी नृशंस हत्या और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ आज विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए नेताओं को साहिबगंज में रुबिका पहाड़िया की हत्या का विरोध करते देखा गया। उन्होंने हत्या के आरोपी दिलदार अंसारी के लिए मौत की सजा की मांग की।भाजपा नेता राज्य सरकार को तुष्टीकरण की नीति अपनाने और प्रदेश के आदिवासी व भोले-भाले लोगों के हितों की अनदेखी करने का जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।



