Ranchi : कल देर रात धुर्वा के सेक्टर थ्री में झारखंड हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के वकील सूरज किशोर प्रसाद के घर पर अपराधी डकैती करने पहुंचे थे. अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि सूरज ने पीसीआर को फोन कर जब अपराधियों के बारे में जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची जिनकी गाड़ी देख सभी अपराधी भाग गये. वकील ने मामले की शिकायत धुर्वा थाना में की है।




