हेमंत सरकार के खिलाफ BJP का ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश बीजेपी के धरना-प्रदर्शन और घेराव के कारण सरकारी काम-काजों में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ शहर के यातायात व्यवस्था बाधित होने, विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने, लोक परिशांति भंग होने की आशंका बनी हुई है। झारखंड सचिवालय घेराव के लिए राज्यभर से भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुँच रहे हैं। हालांकि इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची की तरफ से शहर के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू किया गया है। BJP के घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट है , हटिया की सड़क के 2 सौ मीटर में धारा 144 लागू करने के साथ , धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली पर रोक लगाईं गई है । प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन से चांदनी चौक, हटिया को जोड़ने वाली सड़क और इस सड़क के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी किया गया है. यह निषेधाज्ञा मंगलवार यानी आज 11 अप्रैल के प्रातः 08.00 बजे शुरू हो गई है जो रात के करीब 11.30 बजे तक के लिए लागू रहेगा।
धरना-प्रदर्शन से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड की निकम्मी और भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के खिलाफ आज सुबह 10 बजे से झारखंड सचिवालय का घेराव जनता करेगी।आप भी बड़ी संख्या में शामिल होकर जनता का विश्वास खो चुकी इस अक्षम और लूटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा हूल क्रांति के महानायक अमर बलिदानी सिदो-कान्हो की जयंती पर हूल जोहार।आज उनके आदर्श और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा को पुण्य स्मरण करते हुए झारखंडियों की अस्मिता की रक्षा के लिए सचिवालय घेराव का आंदोलन निर्धारित है।झारखंड की भ्रष्ट और निक्कमी सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए धारा 144 से डराने की कोशिश कर रही है।सोरेन सरकार कितने भी प्रपंच कर ले, उनके पाप का घड़ा भर चुका है।अब जनता की अदालत में फैसला होगा, यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा।जमशेदपुर के कदमा में हिंसा को लेकर भी उन्होंने बात की उन्होंने कहा अपनी नाकामियों और फेल्योर सिस्टम को छिपाने के लिए अब जमशेदपुर में तुष्टिकरण और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मुकदमों में फंसाने का खेल शुरू हो गया है।विगत रामनवमी में मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका का पर्दाफाश करने वाले झारखण्ड बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभय सिंह और कई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।इन केस मुकदमों से हम डरने वाले नहीं है।तुष्टिकरण और हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचने वाली इस सरकार को जनता करारा जवाब देगी।जमशेदपुर पुलिस की पक्षपाती भूमिका से आज जमशेदपुर की जनता भय के साए में है, इंटरनेट बंद करके प्रशासन अपनी नाकामियों की पोल खुलने से बचने की झूठी कोशिश कर रही है।




