रांची:IAS विनय चौबे को उनके घर से अपने कार्यालय ले जाकर पूछताछ कर रही ACB

0
IAS Vinay Chaubey

रांची: आज दिन के करीब 11 बजे आईएएस विनय चौबे को ACB उनके घर से अपने कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जा रही है। विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव हैं। उनके ही कार्यकाल में कथित तौर पर शराब घोटाला हुआ था। पूरा मामला झारखंड में 31 मार्च 2022 से लागू नई उत्पाद नीति से संबंधित है।विनय चौबे पर आरोप है कि जनवरी 2022 में झारखंड में उत्पाद नीति को बदलने के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ तत्कालीन उत्पाद सचिव व अन्य अधिकारियों ने योजना बनाई थी। विनय चौबे पर यह भी आरोप है कि उत्पाद नीति लागू होने के बाद 2 वर्षों तक झारखंड उत्पाद नीति में छत्तीसगढ़ की एजेंसियां कार्यरत रहीं। नकली होलोग्राम, अवैध शराब की सप्लाई कर झारखंड सरकार को करोड़ों की क्षति पहुंचाई गई। इस मामले में झारखंड एसीबी ने सरकार की अनुमति से PE दर्ज की थी, जिसके बाद अब नियमित प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अक्टूबर 2024 में ईडी ने विनय चौबे और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। विनय चौबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उत्पाद नीति सरकार की मंजूरी से लागू हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here