रांची: चतरा की रहने वाली चमेली देवी पिछले 10 दिनों से रिम्स में भर्ती हैं, बेटे की शिकायत की यहाँ डॉक्टर ध्यान नहीं दे रहे हैं, माँ की तबियत पहले से और खराब होती जा रही है।रिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन को को स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि “@ranchi_rims चमेली देवी जी को बेहतर उपचार और सहयोग करते हुए सूचित करें। किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।”




