RANCHI: रांची में प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने की खुदकु*शी, युवक-युवती का श*व मिलने से सनसनी

0

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को डबल सु*साइड के मामले से सभी हैरान हैं। शहर के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी के एक घर से युवक-युवती का श*व बरामद किया गया है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। युवती की पहचान हो गई है, जबकि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।चिरौंदी के एक मकान में जिस युवती का श*व मिला है, वो गुमला जिले की रहने वाली थी। मकान के जिस कमरे में श*व मिला, वो अंदर से बंद था। संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों के बीच बुधवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया। या फिर युवक ने युवती को मा*र डाला और फिर खुद सुसा*इड कर लिया।युवती घर में बतौर किरायेदार के रूप में चार महीने से रही थी। युवती किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। जब सुबह दस बजे तक युवती अपने कमरे से नहीं निकली, तब मकान मालिक उसे देखने गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से दिखने पर दोनों के श*व दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य इकट्ठा करने की कोशिश की गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद युवती की ह*त्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि युवती का श*व बेड पर मिला,जबकि युवक का श*व फंदे से लटका हुआ था। दूसरी संभावना यह भी जताई जा रही है कि जब युवक ने फां*सी लगाकर अपनी जान दे दी, तो युवती ने भी जहर खाकर सुसा*इड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here