बुढ़मू में 3 मंदिर की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने पर मरांडी ने कहा ”आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी करने के लिए निर्देशित करें डीजीपी”

0

राजधानी रांची के बुढ़मु थाना क्षेत्र के उमेडण्डा गांव में हिंदू आस्था से जुड़े तीन मंदिरों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए भगवान की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया.बीती रात असामाजिक तत्वों ने शहर के माहौल को खराब करने के उद्देश्य से गांव के प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग, नंदी के साथ-साथ बजरंग बली की मूर्ति की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया.मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा “रांची के बुढ़मू में 3 मंदिर की प्रतिमाओं को खंडित कर धार्मिक सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कायरतापूर्ण घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं लेकिन तुष्टिकरण के फलस्वरूप पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं कर रही। झारखंड पुलिस के डीजीपी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी करने के लिए निर्देशित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here