रांची: अरगोड़ा पुलिस ने आज पांच बाइक चोर सहित छह बाईक बरामद किया. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि आनंदपुरी चौक में दो अपराधी चोरी का बाइक व स्कूटी को बेचने के लिए घूम रहे हैं.पुलिस उपाधीक्षक हटिया एवं अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रिज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर आनंदपुरी चौक से सुभाष कुमार और रवि लोहरा को पकड़ा. दोनों पुलिस को देखकर भागने कि कोशिश कर रहे थे. दोनों ने बातया कि उनके पास जो दोनों गाड़ी है वह चोरी की है। जिसे हरमू हाउसिंग कॉलोनी एवं भारत माता चौक से चोरी किया गया था। वह उसे बेचने के लिए घूम रहे थे। उन्हीं के बताने पर बाकी राहुल, तबरेज और सूरज को गिरफ्तार किया गया।



