पूर्वी सिंघभूम :सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से सभी को सुयोग्य आच्छादित करने की दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत

0

पूर्वी सिंघभूम : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज जिला अंतर्गत 08 प्रखण्डों के 08 पंचायत व 2 नगर निकाय में वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।पंचायत स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेने के साथ साथ अपना आवेदन जमा कराने पहुंचे। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से सभी सुयोग्य आच्छादित हों इस दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत में आयोजित शिविर में 9वीं कक्षा की छात्रा सुमित्रा मुर्मू समेत अन्य पात्र छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलने पर वे सभी अपनी आगे की पढ़ाई बिना किसी चिंता या आर्थिक दबाव से कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री, झारखण्ड को हर्षित मन से धन्यवाद दिया।’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में उत्साहपूर्वक लोग शामिल हो रहे हैं । शिविर के माध्यम से सभी सुयोग्य तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास है। शिविर स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ आमजनों से योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहा।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत में चंद्रमा दास समेत अन्य पात्र लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।वृद्धजनों, निराश्रितों का खयाल रखने और उनके निश्चिंत जीवन यापन के प्रति सार्थक पहल करने के लिए उन्होंने प्रफुल्लित हृदय से झारखण्ड सरकार एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत के शिविर में सुखी हेम्ब्रम को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। शिविर में प्राप्त लाभ की मदद से अब वो हड़िया दारू बेचना छोड़ कर सम्मानजनक व्यवसाय से जुड़ेंगी। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने हर्षित मन से माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here