रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मानव तस्करों पर विगत 4 वर्ष से लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। इस कड़ी में एक बार फिर से नई दिल्ली से दो मानव तस्कर को गिरफ्तार कर झारखण्ड के साहिबगंज स्थित बोरियो प्रखंड निवासी 14 नाबालिग सहित 19 युवतियों को मुक्त कराया गया।बचाई गई लड़कियों की उम्र 12 से 18 साल के बीच है और सभी साहेबगंज के बोरियो ब्लॉक की रहने वाली हैं।लड़कियों को दिल्ली के विभिन्न स्थानों से मुक्त कराया गया।



