रामगढ़ पुलिस ने लगभग 1067 अवैध शराब की बोतल को किया ज़ब्त

0

अवैध शराब के परिवहन की सूचना के आलोक में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान माण्डू थाना क्षेत्र के बलसगरा मोड़ के समीप पिकअप वैन के छानबीन के क्रम में रामगढ़ पुलिस ने लगभग 1067-शराब की बोतल ज़ब्त किया है।परिवहन में शामिल 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

रामगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है.रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मांडू थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. पुलिस ने बालसागरा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सफेद रंग की पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई.

वाहन के चालक अजनेश कुमार महतो निवासी जिला वैशाली, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन से 21 कार्टन में 180 एमएल रॉयल पार्टी माल्ट व्हिस्की की 1,007 बोतलें और 750 एमएल 111 मार्का व्हिस्की की 60 बोतलें बरामद की गई हैं।अभियान में पुनी संतोष कुमार गुप्ता, अनिल हेमब्रोम, सुमन कुमार ठाकुर, प्रेम प्रसाद मेहता और प्रदीप कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here