रामगढ़ में भदानीनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास में शुक्रवार को सूती प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक मुक्तार अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.शिक्षक पर आरोप है कि 18 दिसंबर को जब चौथी क्लास की छात्रा स्कूल के टॉयलेट में गई थी। उसके पीछे-पीछे शिक्षक मुक्तार अंसारी भी घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया,दुष्कर्म का प्रयास किया । बच्ची ने यह भी बताया है कि शिक्षक ने उसे ये सब बातें किसी से नहीं बताने को कहा था, लेकिन बच्ची ने स्कूल के हेड मास्टर को पूरी घटना बता दी। बच्ची अगले दिन स्कूल नहीं गई साथ ही बच्ची ने सारी बता घरवालों को बता दी। सभी शुक्रवार को स्कूल पहुंचे। जब एक दिन बीत जाने के बाद भी हेड मास्टर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करवाया।




