देशभर में रामनवमी बड़े धूम धाम से मनाई गई , हर ओर राम राम ही विद्यमान दिखे , रामभक्तो की भक्ति और जोश दोनो में कोई कमी नहीं थी I पूरा देश राममय हो गया था और अब तक रामभक्तो के दिल दिमाग में रामनवमी की यादें अभी भी ताजा ही होगी I कई ऐसे राज्य रहे जहां इस त्यौहार में छिटपुट हिंसक झड़प भी हुई कहीं बड़ी बड़ी हिंसक घटनाएं भी हुई , आगजनी पथराव भी दो समुदायों के बीच हुई I जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र , बिहार के ऐतिहासिक शहर सासाराम और नालंदा तो हिंसा की आग में झुलस गए I
लेकिन इन सब के बीच पूरे देश की नजर झारखण्ड की और खासकर थी क्योंकि झारखंड की रामनवमी पूरे देश भर में प्रसिद्ध है खासकर झारखंड के हजारीबाग जिले की रामनवमी तो इंटरनेशनल रामनवमी मानी जाती हैं , और लोग यह भी कयास लगा रहे थे की झारखंड में कुछ गडबड हों सकता है लेकिन हुआ इसके ठीक उलट , झारखंड के प्रत्येक जिले की रामनवमी बड़े ही शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया किसी तरह की कोई भी हिंसक घटना की कोई खबर नहीं आई I खासकर हजारीबाग की रामनवमी का अच्छे से हो जाना जिला प्रशासन और राज्य सरकार की बड़ी जिम्मेवारी थी और बड़े ही कुशलता से लोगो के साथ ताल मेल बैठकर इसे पार करवा देना सराहनीय रहा I इसके लिए झारखंड सरकार को भी ढेर सारी बधाई की बड़े ही कुशलता से सरकार ने अपने अपने जिला प्रशासन एवं पुलिस को कंट्रोल किया है जिससे यह संभव हो पाया , हालांकि जमशेदपुर में थोड़ी पथराव की घटना हुई लेकिन किसी तरह की कोई अनहोनी नही हुई और बड़े ही आसानी से स्तिथि पर कंट्रोल भी पा लिया गया I



