राजेश ठाकुर ने हाथ बदलेगा हालात नारे के साथ राहुल गाँधी की गारंटी स्कीम लॉन्च की

0

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज दिनांक 04 अप्रैल 2024 को कांग्रेस भवन, रांची में अप01ः15 बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने संबोधित किया।आज कांग्रेस मुख्यालय राँची से झारखंड में ‘घर-घर गारंटी अभियान’ लॉन्च किया गया है। PM मोदी की गारंटी के जवाब में आज काँग्रेस द्वारा राहुल गाँधी की गारंटी कैंपेन की शुरुआत की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हाथ बदलेगा हालात नारे के साथ राहुल गाँधी की गारंटी स्कीम लॉन्च की। Rajesh Thakur ने कहा ”हमने युवाओं, किसानों, श्रमिकों और महिलाओं के लिए न्याय की गारंटी दी है।कांग्रेस की ये गारंटी देश से अन्याय मिटाकर न्याय की स्थापना करेगी।” इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, संगठन प्रभारी अमुल्यो नीरज खलको , मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी एवं सोशल मीडिया के चेयरमैन गजेंद्र सिंह की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here