झारखंड की राजधानी रांची समेत उससे सटे कुछ जिलों में गर्मी से लोगों को राहत मिली है…भारत मौसम विज्ञान केंद्र के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत आसपास के कुछ इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली है साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वर्षा और वज्रपात के साथ ही जिले में जगह पर तेज हवा चल सकती है हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार होगी इस दौरान लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है.इस तरह का मौसम आने वाले अगले 3- 4 दिनों तक रहेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।



