राहुल गांधी: देश का हर मतदाता मांग करता है साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट

0
rahul gandhi

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर कहा” आज जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, INDIA गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया।वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है।यह लड़ाई राजनीतिक नहीं – यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है।एकजुट विपक्ष और देश का हर मतदाता मांग करता है: साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट।और, ये हक़ हम हर हाल में लेकर रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here