झारखंड: पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव एवं सुधार बिंदुओं पर, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता bandhu tirkey ने झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाक़ात कर सार्थक चर्चा की। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, राज्य के समग्र विकास, विशेषकर युवाओं, किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण पर भी सार्थक चर्चा हुई।बंधु तिर्की ने बताया कि इस अवसर पर उन्हें अपने सुझाव का ड्राफ्ट सौंपकर समुदाय की आवाज़ को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। पेसा स्वतंत्र भारत में आदिवासी सशक्तिकरण के लिए सबसे क्रांतिकारी कानूनों में से एक है, जिसे इसके सही प्रारूप में धरातल पर लाया जाए इसके लिए प्रयासरत हूँ। मंत्री दीपिका पांडे का कहना है कि सरकार पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है, और संवाद व विचार-विमर्श की यह प्रक्रिया लगातार जारी है.



