रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाया गया आर्थिक ढांचा ढहने वाला है। इसका सबसे भारी नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ेगा।नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गाँधी ने कहा,”देश के सारे नेता- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी अंबानी के यहां शादी में गए थे।लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गया।क्योंकि मैं आपके यहां शादी में आना चाहता हूं, आपके घरों में आना चाहता हूं, मुझे वहां नहीं जाना।”
राहुल गाँधी ने कहा,देश की मीडिया पर अडानी-अंबानी का पूरा कंट्रोल है। वो कभी अंबानी की शादी दिखाता है, तो कभी क्रिकेट की बात करता है।जब मैं उनसे कहता हूं कि कभी देश के किसानों और मजदूरों की बात भी कर लो, तो वे मुस्कुरा कर कहते हैं राहुल जी, हम आपकी बात समझते हैं, लेकिन हमें भी परिवार चलाने के लिए सैलरी की जरूरत है।देश में यही हो रहा है।
राहुल गाँधी ने कहा,अंबानी हिंदुस्तान के हजारों करोड़ रुपए का तेल विदेश में बेच रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी उसे रोक नहीं रहे।एक दिन अडानी-अंबानी भाग जाएंगे, अपने महलों में छिप जाएंगे और नुकसान सिर्फ गरीब जनता का होगा।उन्होंने कहा है कि,”अब एक ऐसा तूफान आ रहा है, जो आज तक हिंदुस्तान ने नहीं देखा।हम नरेंद्र मोदी से रोजाना कह रहे हैं कि देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यपारियों की रक्षा करना शुरू करिए। क्योंकि अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो देश का जबरदस्त नुकसान होगा।लेकिन नरेंद्र मोदी नार्वे चले जाते हैं और कहते हैं अडानी-अंबानी की मदद करो।”




