सीएम के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम

0
bokaro children

बोकारो: बच्चों के माता-पिता की मृत्यु (पिता की सड़क दुर्घटना में मौत और मां की रिम्स में इलाज के दौरान मृत्यु) के बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर बोकारो के उपायुक्त (DC) जयनाथ झा ने अविलंब संज्ञान लेते हुए सीएम को सूचित किया है. डीसी ने बताया है कि चंदनकियारी बीडीओ ने अभी बच्चों के घर जाकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू की है। डीसी ने आगे बताया कि बच्चों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत तत्काल 50 किलोग्राम अनाज, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹2 लाख बीमा राशि, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत प्रति बच्चे को ₹4000 प्रतिमाह, 18 वर्ष पूर्ण होने पर पीएम आवास योजना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंदनकियारी में नामांकन एवं सावित्री बाई फुले योजना से सहायता सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जा रही है।पात्रता अनुसार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here