कल्पना सोरेन:मुंबई के बांद्रा में लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है

0
kalpana soren

मुंबई/ रांची:आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मुलाक़ात की।कल्पना सोरेन ने कहा,”लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार एवं आत्मसम्मान प्रदान कर रही है। वहाँ की कार्यप्रणाली, अनुशासन और महिलाओं का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।”

इसके अलावा आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुंबई मेट्रो स्टेशन पर डब्बावाला भाइयों से कल्पना सोरेन का मिलना हुआ एवं उनके कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।कल्पना सोरेन ने कहा,”मुंबई का डब्बावाला नेटवर्क अपने अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। डब्बावाला एसोसिएशन से जुड़े लगभग 10,000 डिलीवरी कर्मी प्रतिदिन 3 से 4 लाख घर का बना भोजन लोगों तक समय पर पहुँचाने का कार्य करते हैं। यह व्यवस्था मेहनत, प्रबंधन और विश्वास का एक अद्भुत उदाहरण है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here