रघुवर दास होंगे देश के अगले राष्ट्रपति: आसिफ रिजवान खान

0

Ranchi:ऑल इंडिया मुस्लिम वक़्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी आसिफ रिजवान खान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओड़िसा राज्य के महामहिम राज्यपाल नियुक्त होने पर उनको बधाई दी, साथ ही उन्होंन उनके मुख्यमंत्री रहते उनके कार्यकाल को याद किया, आसिफ रिजवान खान ने कहा प्रदेश की जनता खास कर अल्पसंख्यक समुदाय एंव महिला आबादी उनको बहुत याद करेगी, उन्होंन मुसलमान समुदाय के लिए राजधानी रांची में भव्य हज हाउस का निर्माण कर मुसलमान समुदाय को जो तोहफा दिया है , इसे आने वाले हजारो साल तक याद रखा जाएगा, साथ ही उनके द्वारा महिलाओ के नाम पर केवल एक रूपए में संपत्ती पंजीकरण की योजना की तारीफ की उन्होने कहा इस योजना से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को एक अलग ऊंचाई मिली। उन्होंन कहा की रघुवर दास जी की राजनितिक जिवन किसी के लिए भी एक प्रेरणा है, एक मजदूर के रूप में काम करते हुए उन्होने राजनीतिक में कदम रखा, गरिब मजदूर असहाय की लड़ाई लड़ते हुए वे राजनितिक में जमिन से अर्श तक पहुंचे, पार्टी में मंडल अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक के रूप में संगठन को अपना जिवन दिया एंव विधायक,मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में जन सेवा की, झारखंड के राजनिति में रघुवर दास का नाम स्वर्ण अक्षरो में अंकित किया जाएगा। जनता का यह दास हमेशा अपने जनता के दिल में रहेगा, और हम सबकी दुआ है की एक दिन वे राष्ट्रपति का रूप में देश को अपना कुशल प्रतिनिधित्व देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here