ओड़िशा के राज्यपाल के रूप में रघुबर दास ने ग्रहण किया शपथ

0

ओड़िशा के राज्यपाल के रूप में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शपथ ग्रहण किया।शपथ ग्रहण से पूर्व रघुबर दास ने भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज के मंदिर में जाकर पूजन-दर्शन किया। भगवान से उड़ीसा के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।इस समारोह में रांची सांसद संजय सेठ भी उपस्थित रहे. मौके पर उन्होंने रघुबर दास को बधाई दी ”ओड़िशा के राज्यपाल के रूप में आदरणीय रघुबर दास ने शपथ ग्रहण किया। इस समारोह में मुझे भी शामिल होने का अवसर मिला। इनके अनुभवों का ओड़िशा के विकास में सकारात्मक उपयोग होगा, यह विश्वास मुझे है। नई जिम्मेदारी के लिए आपको ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। जय जगन्नाथ ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here