CM ने पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेला समारोह में डिजिटल कियोस्क सह सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया

0

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेला (ऑफर लेटर वितरण) समारोह का शुभारंभ किया।पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेला (ऑफर लेटर वितरण) समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डिजिटल कियोस्क सह सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के पलामू आगमन पर चियांकी हवाई अड्डा पर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल, जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। चियांकी हवाई अड्डा परिसर में मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पुलिस लाइन स्टेडियम, पलामू में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेला में विभिन्न संस्थानों / कंपनियों के लिए चयनित युवक- युवतियों को सीएम ने ऑफर लेटर सौंपा.

पुलिस लाइन स्टेडियम, पलामू में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेला में विभिन्न संस्थानों / कंपनियों के लिए चयनित युवक- युवतियों को सीएम हेमंत सोरेन ने आज ऑफर लेटर सौंपा. पलामू प्रमण्डलीय रोजगार मेला कार्यक्रम में सीएम ने 5 हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया .आज के इस कार्यक्रम को छोड़कर श्रम विभाग के द्वारा आयोजित किये गए रोजगार मेला कार्यक्रमों में 30 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है।हमने राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए कानून भी बनाया है। राज्य में अवस्थित निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज पलामू प्रमण्डलीय रोजगार मेला का भी आयोजन किया गया है। आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।राज्य में हमारे गरीब ऐसे थे जो सालों-साल नए कपड़े नहीं खरीद सकते थे। हम उन्हें धोती, लुंगी और साड़ी प्रदान कर रहे हैं।आज रांची में ऐतिहासिक झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। देश में पहली बार हो रहा है यह चैंपियंस ट्रॉफी। एक अलग उत्साह है लोगों के बीच। हमने प्रत्येक पंचायत में पोटो हो खेल मैदान बनाने का काम किया है। साथ ही सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब भी बनाया जा रहा है।झारखण्ड राज्य खनिज संपदाओं के लिए हमेशा जाना जाता है। मगर आज तक इससे राज्य को सिर्फ गलत नाम मिला है, हमारे लोग सिर्फ गरीब और असहाय होने को विवश हुए हैं। इसलिए हम राज्य को अलग दिशा में ले जा रहे हैं जिससे यहाँ के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिले।हमारी सरकार बनने के 1 घन्टे बाद से विपक्ष के लोग सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। कितने लोगों को तो इन्होंने सपने में मुख्यमंत्री भी बना दिया है। लेकिन जब-जब इन्होंने षड्यंत्र किया तब-तब इन्हें मुँह की खानी पड़ी है।20 साल क्या किया बताएं ये विपक्ष में बैठे झारखण्डी विरोधी लोग? दीमक की तरह चाट गए यह राज्य को। इन्होंने कभी भी लोगों को हक़-अधिकार से जोड़ने का काम नहीं किया। हम लोगों को अधिकार देते हैं तो यह बेईमान लोग हमें भ्रष्टाचारी कहते हैं। इन लोगों के झूठ, षड्यंत्र और अफवाह से कुछ नहीं होने जाने वाला है।हम राज्य के लिए लड़ने, मरने और मिटने वाले लोग हैं। इन षड्यंत्रकारियों को अभी तो सत्ता से बाहर किये हैं, आने वाले समय में इस राज्य से भी बेदखल करेंगे।हमने हमारे राज्य के लोगों को आवास देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया, पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हम नई योजना बनाते हुए 8 लाख से अधिक लोगों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का काम करने वाले हैं। यह आवास प्रधानमंत्री आवास से भी बड़ा होगा।गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार को राज्य सरकार के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। यह लोकतंत्र का चेहरा नहीं है। आज बरगद का पेड़ भी अपने आप को बड़ा करने के लिए टहनी से अलग से जड़ निकाल कर जमीन से सहारा लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here