पंजाब : भारत माला रोड प्रोजेक्ट के पैसे न मिलने और अन्य मांगों को लेकर आज पंजाब के किसानों ने जालंधर में मेन रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। गुरदासपुर में भूमि अधिग्रहण का विरोध चल रहा था, जब कहासुनी के बाद एक पुलिसकर्मी ने एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मार दिया बात और बिगड़ गई , विरोध कर रहे लोगों का घुसा फुट गया। बताया जा रहा है क़ि महिला बुजुर्ग थी। इसके बाद, जालंधर में प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर बैठ गए और अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाले यातायात को अवरुद्ध कर दिया।जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम होने से ट्रेन यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को रेल छोड़ अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।



