दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0
Waqf Amendment Bill

दिल्ली:ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज से दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करने का ऐलान किया है. वक्फ संपत्तियों की रक्षा के लिए बोर्ड ने मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बिल के विरोध में जंतर मंतर पर एकत्रित हों.संशोधन बिल के खिलाफ़ जंतर मंतर पर हज़ारों लोग जुटे हैं , मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बड़े नेता भी पहुंचे। इस दौरान नारे-ए-तकबीर,अल्लाह हूँ अकबर के नारे लगाए गए।ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बार बार इस बिल के बारे में भारत सरकार से यह मांग की है कि इसी वापस लिया जाए, और अब भी बोर्ड की यही मांग है.ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) का कहना है कि ” वक़्फ़ संशोधन बिल भारत के धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है और भारतीय संविधान का स्वरूप 12 से 35 में मौजूद बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन करता है। साथ ही यह बिल 25 करोड़ से ज्यादा अल्पसंख्यक नागरिकों की भावनाओ को कष्ट देने के बराबर है। अर्थात हम इसे पूरी तरह अस्वीकार करते हैं और सरकार से तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं।”

‘जय श्री राम’ का नारा: जंतर-मंतर पर मेरठ के तीन निवासियों ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर और वक्फ बोर्ड को खत्म करने की मांग करके ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन को बाधित किया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उसे हिरासत में ले लिया। एक व्यक्ति ने कहा, “हमारी एकमात्र मांग यह है कि एक सेकुलर देश में जहां वक्फ बोर्ड होना ही नहीं चाहिए वहां वक्फ बोर्ड में संशोधन किया जा रहा है। उस संशोधन के खिलाफ यहां प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां नारा ए तकरीब का नारा क्यों दिया जा रहा है? यहां शाहीन बाग बनाने की कोशिश नहीं चल सकती।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here