इरफ़ान अंसारी: महिला स्वास्थ्य की रक्षा,हेमंत सरकार की प्रतिबद्धता,झारखंड की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए हुआ MoU

0
irfan ansari

झारखंड: स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज जानकारी देते हुए बताया ”झारखंड की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के अंर्तगत एनएचएम और वीमेन डॉक्टर्स विंग के बीच उन्मूलन के लिए आधिकारिक तौर पर एमओयू किया गया है।माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व और आदरणीय @RahulGandhi जी के मार्गदर्शन में हमारी INDIA गठबंधन की सरकार राज्य की महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य जांच कर इस जटिल बीमारी से बचाने और इसके उपचार हेतु अपना पहला कदम बढ़ा दिया है।झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां आइएमए की शाखा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का आधिकारिक पार्टनर बनाया गया है. इससे झारखंड में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए वीमेन डॉक्टर्स विंग, आइएमए के अभियान को बल मिलेगा। एनएचएम और आइएमए के बीच किया गया यह करार ऐतिहासिक और कारगर साबित होगा, जो सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।राज्य के सभी सिविल सर्जन अपने-अपने जिले में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलायें और अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए राज्य की नारीशक्ति को इस जटिल समस्या से निजात दिलाने में हर संभव प्रयास करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here