Professor had committed suicide after being blackened, 10 people including BJP MLA Ram Dangore were jailed for 1-1 years
खंडवा : मध्य प्रदेश में बीजेपी को करारा झटका लगा है । खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राम दांगोरे को कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है । दरअसल, 11 साल पुराने चर्चित कालिख मामले में एमपी-एमएल कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया है । विधायक राम डांगोरे के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पटेल को भी एक साल की सजा सुनाई गई है. मार्च 2011 में हुई इस घटना में राम दांगोरे सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। भाजपा विधायक समेत 10 नेताओं को एक-एक साल की सजा सुनाई है। बता दें कि मामला साल 2011 का है। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद इस मामले में जमानत भी मिल चुकी है। कोर्ट के फैसले के बाद पंधाना विधायक राम दांगोरे ने कहा- वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।बता दें कि मामला 2011 का है। जब पंधाना विधायक राम दांगोरे कृषि महाविद्यालय में पढ़ते थे। इस दौरान वे एबीवीपी के सदस्य रहे। इस दौरान कॉलेज में विरोध भी हुआ। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के डीन के चेहरे पर कालिख पोत दी।राम दांगोरे और अनूप पटेल सहित कई छात्रों पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानाचार्य अशोक चौधरी के चेहरे पर कालिख पोतने का आरोप लगाया गया था। काला किए जाने की घटना से डीन आहत हो गए थे। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था। डीन ने अपने सुसाइड नोट में एबीवीपी नेताओं पर आरोप लगाया था।
Professor had committed suicide after being blackened, 10 people including BJP MLA Ram Dangore were jailed for 1-1 years
इसे भी पढ़े : राजद नेता के घर पर अपराधियों ने फेंका देशी बम



