Lohardaga: A five-year-old girl was raped and strangled to death-Inder took a 5-year-old innocent girl out of the village on the pretext of
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र के अरिया आदिवासी टोला में शनिवार देर शाम गांव के ही एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही बगड़ू थाना पुलिस ने आरिया पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है.जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान अरिया गांव निवासी 19 वर्षीय इंदर उरांव के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताते हुए बच्ची की मां ने बताया कि देर शाम इंदर 5 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने गांव से बाहर ले गया, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया और अकेले गांव आ गया. आरोपी इंदर उरांव के साथ पड़ोसियों व परिजनों ने जब लड़की को नहीं देखा तो लड़की के बारे में पूछने लगे तो आरोपी इंदर बहाना बनाकर टाल गया. ग्रामीणों का शक बढ़ा तो मामला खुल गया। घटना से पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं और सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद ग्रामीण व परिजन थाने पहुंचे और दुष्कर्म व गला दबा कर हत्या का मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की.पूरे मामले पर बगड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि शनिवार की देर शाम आरिया गांव के आदिवासी टोला में 19 वर्षीय युवक द्वारा एक युवती की गला दबा कर हत्या करने की सूचना मिली. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बगड़ू थाने में हत्या व दुष्कर्म की धारा 302, 376 व पोस्को एक्ट लगाया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Lohardaga: A five-year-old girl was raped and strangled to death-Inder took a 5-year-old innocent girl out of the village on the pretext of
इसे भी पढ़े : राजद नेता के घर पर अपराधियों ने फेंका देशी बम



