झारखंड समेत कई राज्यों में आलू महंगे, बंगाल सीएम से बात करने के लिए सीएम सोरेन से मरांडी ने किया निवेदन

0
mamta banarji

झारखण्ड : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सख्त आदेश जारी करते हुए आलू की सप्लाई को राज्य की सीमाओं तक ही सीमित कर दिया है। पश्चिम बंगाल से बाहर आलू के निर्यात पर रोक लगाने के बाद झारखंड समेत कई राज्यों में आलू महंगे हो गए हैं। अब भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से बंगाल सीएम से मंहगे आलू का समाधान निकालने को निवेदन किया है। “पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने के निर्णय ने रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है।बंगाल से आलू लेकर झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटाया जा रहा है। सब्जी मंडियों में भी महज कुछ दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है।आवक कम होने के कारण आलू की कीमतें आसमान छूती जा रहीं हैं और आमजनों के रसोई से आलू गायब होती जा रही है।मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से निवेदन है कि तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री @MamataOfficial जी से वार्ता कर इस समस्या का निदान करें और झारखंड में आलू की पर्याप्त अपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि राज्यवासियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here