हजारीबाग DIG आवास में तैनात पुलिस जवान ने की खु*दखुशी,ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गो*ली

0
DIG AWAS

हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गो*ली मारकर आत्मह*त्या कर ली.बताया जा रहा है की ड्यूटी के दौरान विकास कुमार खुद को गो*ली मार ली जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौ*त हो गई.यह घटना बुधवार(1MAY) की सुबह हुई है सुबह 7 बजे के करीब डीआईजी आवास के सामने पुलिस जवान घूम रहे थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी.आवाज सुन कर अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आए तो जवान को सड़क पर गिरा हुआ देखा. हालांकि उसको आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृ*तक जवान के परिजनों को दे दी गई है.मृ*तक विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था.मिली जानकारी के अनुसार मृ*तक विकास कुमार घरेलू मामले को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here