JHARKHAND : गढ़वा पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा किया,3 लोगो को किया गिरफ्तार

0
GADHWA

झारखण्ड : गढ़वा में पुलिस ने चोर गिरोह के 3 आरोपी युवकों को पकड़ा. पुलिस पदाधिकारी से बातचीत के दौरान बताया की एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर दो लोग चोरी का समरसेबल लेकर जा रहे हैं.पुलिस ने सूचना के तुरंत बाद करवाई में लग गई .गढ़वा NH 75 नेनुआ मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को नजर पड़ी की बाइक से समरसेबल लेकर दो लोग आ रहे थे. जब पुलिस ने दोनों के तरफ देखा तो पुलिस को देख भागने लगे.पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने दोनों बाइक तो पकड़ने में लग गए . पुलिस ने एक को पकड़ा और उसके निशानदेही पर और दो को पकड़ा , बट्टू, सुनील चौधरी सहित एक नाबालिग को पकड़ा है और चोरी के 9 समरसेबल बरामद किया है. तीनो पकड़े गए में से एक नाबालिग है जिसे पुलिस ने निरुद्ध किया है.पुलिस ने तीनो से पूछताछ की पूछताछ में बताया की इस गिरोह में कुल 10 लोग शामिल हैं, ये लोग घर और खेत में लगाए गए समरसेबल पम्प की चोरी करते है . और इसे बेच देते है और इनको अच्छा इनकम मिल जाता है . पुलिस ने बताया की और इसके टीम के खिलाफ अभियान चालू है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here