झारखंड: काम दिलवाने के नाम पर बेचे गए 9 बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, मामले में चार गिरफ्तार

0

काम दिलवाने के नाम पर शिमला व हिमाचल प्रदेश के अन्य स्थानों में बेच दिए गए लातेहार के तीन बच्चों को झारखंड पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मुक्त करवाया है।पिछले महीने भी छह ऐसे बच्चों को मुक्त कराया गया था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बच्चों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।गरीब परिवारों को पैसे का लालच देकर जिले के कुल नौ बच्चों को हिमाचल प्रदेश ले जाकर बेच दिया गया ,ऐसी शिकायत लातेहार निवासी सकलदेव पासी के द्वारा 3 फरवरी को दर्ज कराई गई थी.पिछले महीने पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश गई और अलग-अलग इलाकों से छह बच्चों को मुक्त कराकर लाई थी। तीन बच्चों के बारे में पता नहीं चल रहा था। जिन्हे बरामद कर लिया गया है।चार आरोपियों में पलामू जिले के सतबरवा निवासी इंद्रजीत सिंह, कमलेश यादव, अनिता देवी और लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र की रहने वाली सम्पतिया कुंवर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here