जैसा की पता है नशे के खिलाफ झारखण्ड सरकार तेजी से काम कर रही है.वही रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. वही अभियान के दौरान रांची पुलिस ने नशा के कारोबारी करने वाले आठ युवक को गिरफ्तार किया है.अरगोड़ा थाना क्षेेत्र से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 को पुलिस ने गिरफ्तार.वही दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र से 900 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मां, बेटा व बहू 3 को गिरफ्तार किया गया है वही इटकी से 1500 बोतल नशे कफ सिरप के साथ 3 को गिरफ्तार किया गया. वही विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय कल्लु मैदान के पास से भी 1000 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है जो की अलग-अलग जगह छुपा कर रखा गया था यह पर भी पुलिस टीम ने 3 को गिरफ्तार किया है.




