कांके थाना काण्ड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनांक 08/05/22 को अफ़्ताब आलम, पे0 तहारक अंसारी, सा0- गागी, थाना-कांके, जिला-राँची के द्वारा कांके थाना को एक आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि मेरी बहन जुलेखा खातून की शादी वर्ष 2006 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मीनार मंसूरी, पे0 सजीब मंसूरी, सा0- सुकुरुहुटु के साथ संपन्न हुआ था, शादी के बाद इनका एक लड़का एवं एक लड़की है। शादी के बाद ही इन दोनों में झगड़ा एवं मारपीट होता रहता था, जिसमें मीनार मंसूरी की माँ, पिता, देवर के द्वारा भी इनकी बहन को मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। जिसके संबंध में कई बार सामाजिक तौर पर आपस में बैठक कर मुखिया, सरपंच व सदर सक्रेट्री के द्वारा लड़का समझाया बुझाया गया था। फिर भी इनके द्वारा किसी के पंच की बात को नहीं सुनता था। ईद के समय ससुराल आया था उस दिन पिता जी के द्वारा 60000 रू0 दिया गया था, उसके एक दिन बाद ही दुबारा दो लाख रुपया माँग करने लगा था। पैसा नहीं देने पर आज दिनांक -07/ 08-05-2022 की रात्रि करीब 01:30 बजे मीनार मंसूरी के द्वारा तलवार से काटकर इनकी बहन की हत्या कर दिया गया। कांके थाना की टीम ने करवाई कर मीनार मंसूरी को सुकुरुहुटु कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया हुआ एक तलवार उसके घर से बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here