रांची : अदालत ने जेल को 21 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि ,रांची में प्रभात कुमार शर्मा की विशेष पीएमएलए अदालत ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर को निर्देश दिया है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जाँच पड़ताल के लिए जेल के अंदर के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार करने की वजह बताएं।ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा “हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि ईडी के कुछ विचाराधीन क़ैदियों ने, जो बहुत प्रभावशाली हैं, जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है और उन्होंने हमारी जाँच में हस्तक्षेप किया है। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है जिसके लिए हमें एक निश्चित अवधि के लिए जेल के अंदर के सीसीटीवी फुटेज की जरूरत है। लेकिन जेल प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है”।



