छात्रा को कैंची से पीटने और पहली मंजिल से फेंकने के आरोप में दिल्ली स्कूल की शिक्षिका हिरासत में

0

दिल्ली: मॉडल बस्ती में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका गीता देशवाल को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की को कैंची से मारने और उसे पहली मंजिल से नीचे धकेलने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।छात्रा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। उसे सिर में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि मॉडल बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका गीता देशवाल ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को कैंची से मारा। गीता देशवाल ने उसे पहली मंजिल से धक्का भी दिया। चश्मदीद के बयान के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बयान सामने आए हैं। एक ने कहा कि यह शिक्षिका पूर्व में भी छात्रों के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया है।घटना के बाद स्कूल पहुंचे बाकी बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि शिक्षिका ने पहले भी बच्ची को पीटा था। एक बच्चे के पिता ने बताया कि शिक्षिका ने उसके बच्चे को भी बेरहमी से पीटा था। टीचर ने बच्ची को फेंका तो वह डर के मारे स्कूल से भाग गई। इसके बाद बाकी अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। उनमें से एक ने दावा किया है कि उसके पास क्लासरूम का एक वीडियो है, जिसमें बेंच पर खून के छींटे नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here