पीएम मोदी की तेजस्वी यादव को सलाह, ‘थोड़ा वजन कम करो’, सुनते ही मुस्कुराने लगे नेता प्रतिपक्ष

0

बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. इस दौरान बिहार के कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शिरकत किये थे. कार्यक्रम में तेजस्वी द्वारा दिया गया भाषण सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. तेजस्वी यादव लिखे हुए भाषण को पढ़ रहे थे. वह भाषण के दौरान कई बार अटक रहे थे. जब कार्यक्रम का समापन हुआ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करने मंच से उतरे तो पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को कुछ ऐसा कहा जिससे सुनते ही तेजस्वी यादव मुस्कुराने लगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को अपना वजन कम करने की सलाह की है. बता दें कि पीएम मोदी खुद को स्वस्थ रखने के लिए योगा करते है.और देशवासियों को भी फिट रहने की सलाह देते हैं. पीएम ने जब तेजस्वी को वजन कम करने की सलाह दी तो यह सुनते ही वह मुस्कुराने लगे. साथ ही पीएम ने लालू यादव के सेहत के बारे में भी जानकारी ली. बता दें कि विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में भाषण देने के दौरान तेजस्वी यादव में विश्वास की कमी नजर आयी. पहले तो वह एक लिखा हुआ भाषण पढ़ रहे थे और कई बार अपने भाषण के दौरान वह कई मौकों पर अटकते नजर आये.अपने छोटे से भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की.बता दें कि आमतौर पर तेजस्वी लिखा हुआ भाषण नहीं पढ़ते हैं. मगर विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे उन्होंने लिखा हुआ भाषण पढ़ा. पढ़ने के दौरान वह कई बार अटके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here