खूंटी: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज रांची, झारखंड में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया एवं धरती आबा को नमन किया.जिसके बाद प्रधानमंत्री ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव उलिहातू, झारखंड में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।तत्पश्चात, खूंटी में ऐतिहासिक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक योजना का शुभारंभ किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ‘विकासशील भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। इस यात्रा में सरकार मिशन मोड़ में देश के गांव-गांव जाएगी, हर गरीब, हर वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाया जाएगा… विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख आधार है पीएम जनमन…यानि पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान…”
मोदी ने कहा,”विकसित भारत के 4 अमृत स्तंभ हैं – पहला – भारत की महिलाएं, हमारी नारीशक्ति ;दूसरा – भारत के किसान, हमारे पशुपालक, मछली पालक, हमारे अन्नदाता ;तीसरा – भारत के नौजवान, हमारी युवाशक्ति ;चौथा – भारत का मध्यम वर्ग, भारत के गरीब। इन 4 स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी.अगले 25 वर्षों के अमृतकाल में अगर हमें विकसित भारत की भव्य और दिव्य इमारत का निर्माण करना है तो हमें उसके 4 अमृत स्तंभो को और मजबूत करना होगा…इन चार स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी।आज झारखंड की इस पावन भूमि से दो ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।”



