ट्रिगर्ड इंसान,जया किशोरी,टेक्निकल गुरुजी जैसी कई हस्तियों को पीएम ने किया सम्मानित

0

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई युवा हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया. भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आरजे रौनक तक कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया गया.पीएम मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर पुरस्कार से सम्मानित होने पर निश्चय मल्हान (ट्रिगर्ड इंसान) ने कहा “…एक धारणा है कि गेमिंग कोई अच्छा क्षेत्र नहीं है, कोई गेमिंग में अपना भविष्य नहीं बना सकता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।गेमिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम जीवन के बहुत सारे सबक सीखते हैं।यह विश्लेषणात्मक और संज्ञानात्मक सोच को बढ़ाता है।सरकार ने इसे पहचान लिया है, यह बहुत अच्छी बात है…”वहीं पीएम मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर पुरस्कार से सम्मानित होने पर, गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) ने कहा, “…मैंने 2015 में वीडियो बनाना शुरू किया।मैं हिंदी भाषा का उपयोग करके प्रौद्योगिकी के बारे में बात करता था।अब तक मैंने करीब 5,000 वीडियो बनाए हैं और 4 अरब लोग उन्हें देख चुके हैं.यह पुरस्कार पाकर सकारात्मक महसूस हो रहा है।राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार भविष्य के रचनाकारों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत होगा…मुझे यह विश्वास था कि सरकार ऐसा कुछ करने जा रही है और यह सच हो गया…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here