2 लाख का इनामी PLFI का जोनल कमांडर गिरफ्तार, 51 मामले में चल रहा था फरार

0
ranchi police

रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 लाख का इनामी PLFI का जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ़ सुल्तान जी को गिरफ्तार कर लिया है।कृष्णा यादव के खिलाफ रामगढ़, लातेहार, चतरा, रांची और लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में कुल 51 मामले दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला:

दिनांक-15/16.01.25 की रात्रि पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित पी०एल०एफ०आई० संगठन के जोनल कमाण्डर सह झारखण्ड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी अपने दस्ता सदस्यों के साथ कुडू थानान्तर्गत गुड़गुड़गढ़ा धोबीघाट गया हुआ है। सूचना पर पुलिस वहाँ छापामारी करने गयी थी, परन्तु कुछ देर पूर्व हीं वहाँ से जा चुका था। आगे सूचना मिली कि वह अपने सदस्यों के साथ मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में दो अन्य दरता सदस्यों के साथ छुपा है तथा किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जंगली क्षेत्र का घेराबंदी कर भागने के क्रम में प्रतिबंधित पी०एल०एफ०आई० संगठन के जोनल कमाण्डर सह झारखण्ड स्टेट कमेटी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को अवैध हथियार, गोली एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। कृष्णा यादव के निशानदेही के आधार पर नकटा पहाड़ क्षेत्र के अम्बाटांड़ जंगल में स्थित क्षतिग्रस्त मकान में काला रंग के बैग में छिपाकर रखा हुआ एक कारबाईन एवं छः जिन्दा गोली तथा एक कंबल बरामद किया गया।

कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी से पूछताछ करने पर वह बताया कि यह प्रतिबंधित पी०एल०एफ०आई० संगठन से वर्ष 2014 से जुड़ा है तथा वर्तमान में जोनल कमाण्डर सह झारखण्ड स्टेट कमेटी का सदस्य है। यह क्षेत्र के जमीन कारोबारी, क्रसर मालिक, ईंट भट्ठा मालिक तथा विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करता है और नहीं देने पर कार्य स्थल पर दस्ता सदस्यों के साथ जाकर आगजनी, तोड़फोड़, एवं फायरिंग तथा हत्या तक की घटना को अंजाम देता है। आगे उसके द्वारा बताया गया कि कुछ और हथियार नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमा के बीच जंगल में बना नाला के पास छिपाकर रखा है तथा उसी क्षेत्र में उसके दस्ता सदस्य भी रहते है। उसके बताये अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस बल उसे ले कर पैदल तलाशी एवं छापामारी अभियान चला रही थी कि इस बीच में पुलिस को धक्का देते हुए रस्सा छुड़ाकर भागने लगा जिस कम में पथरीला गंड्डा में गिर गया जिसे वह चोटिल हो गया। इसी क्रम में पुलिस उसे पकड़कर पुनः गिरफ्तार कर ईलाज हेतु रिम्स रॉची में भर्ती करायी है जहाँ वह पुलिस अभिरक्षा में ईलाजरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here