देवघर : मीना बाजार में एक ही सप्ताह में दूसरी बार आगजनी,करीब 30 दुकानें जलकर राख,जिला प्रशासन अलर्ट

0
deoghar dc

देवघर शहर में स्थित मीना बाजार सब्जी मंडी में एक ही सप्ताह में दूसरी बार आगजनी की घटना सामने आई है। शुक्रवार की आधी रात भीषण आग में मीना बाजार सब्जी मंडी की लगभग 25-30 दुकानें जलकर राख हो गई। देवघर DC ने मामले पर कहा है कि जिले के नगर निगम अंतर्गत मीना बाजार स्तिथ सब्जी मंडी में आगजनी की घटना को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही आगजनी की दुखद घटना को लेकर सरकार और जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग हेतु उचित कार्रवाई की जाएगी।मीना बाजार के दुकानदार संघ प्रशासन से मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने और इलाके में CCTV लगाने की मांग कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर दो बार मीना बाजार में आग लगने की कारण स्थानीय दुकानदारों को करोड़ो का नुकसान हुआ है। इससे पहले 14 जनवरी को भी मीना बाजार में आग लगी थी, जिसमें 2 दुकान जलकर नष्ट हो गये थे। उस समय स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि दुकान में चोरी करने के बाद असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here