पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को CRPF जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन पलट गयाl बुधवार करीब 12:30 बजे CRPF 60 बटालियन के करीब 12 जवानों को लेकर आ रहा थाl इस दौरान वाहन असंतुलित होकर घाटी में पलट गयाl जिसमें वाहन पर सवार 8 जवान गिरकर घायल हो गएlघायलों में 6 जवानों की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाकी के दो जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घायल जवानों में श्वेत बिरुवा, आरसी दास, निरंजन बिनजोग, आर हेंब्रम, सारण गणेश, एके टोप्पो समेत अन्य शामिल हैं.दुर्घटना की सूचना पर सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का मुलाक़ात की ।


