बोकारो: सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो के गोपीनाथपुर निवासी 83 वर्षीय धरनीधर मांझी को सरकारी कागजों पर मृत घोषित किए जाने के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बोकारो डीसी को तुरंत जांच कर रिपोर्ट देने और पीड़ित परिवार को सहायता देने का निर्देश दिया है। पीड़ित का धरनीधर मांझी का कहना है कि मुखिया, पंचायत सचिव और आंगनबाड़ी कर्मियों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर उन्हें गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया। इस लापरवाही ने पेंशन रोक दी गई,खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट पड़ रहे।मामले पर जैसे ही नजर पड़ी सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो डीसी को निर्देश जारी कर दिया ”@BokaroDc कृपया मामले की जांच कर आदरणीय धरणीधर जी और उनके परिवार को मदद पहुंचाते हुए सूचित करें।”




