शाहरुख खान की पठान लगातार आगे बढ़ रही है। इसने 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद पांच दिनों में दुनिया भर में 542 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।पठान फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये बटोरे। फिर दूसरे दिन फिल्म 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। लेकिन तीसरे दिन पठान फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा रिस्पॉन्स नहीं मिला. तीसरे दिन फिल्म ने 39 करोड़ रुपये बटोरे। चौथा दिन शनिवार होने के कारण फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार छलांग लगाई।रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने पहले दो दिनों के मुकाबले कम कमाई की है.पूरे भारत में ‘पठान’ ने तीसरे दिन सिर्फ 35 करोड़ की कमाई की। तो इस तरह रिलीज के तीन दिन के अंदर ही इस फिल्म ने 163 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.पठान सिनेमा का क्रेज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 313 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। पठान का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. विदेशों में भी पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 429 cr करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों में 429 cr करोड़ हो चुका था.फिल्म, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं, ने अपनी रिलीज के बाद से अकेले भारत में 286 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली: द कन्क्लूजन को पछाड़ते हुए 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली इतिहास की सबसे तेज भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। एक्शन थ्रिलर अब आमिर खान की 2016 की ब्लॉकबस्टर दंगल (384 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करना चाह रही है।



